ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सम्मानित हुए स्वतंत्रता सेनानी व उनके उत्तराधिकारी, निशुल्क रेल यात्रा की उठी मांग
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2017 9:35:22 PM
सम्मानित हुए स्वतंत्रता सेनानी व उनके उत्तराधिकारी, निशुल्क रेल यात्रा की उठी मांग

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


सत्याग्रह शताब्दी समारोह के अवसर पर अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी व स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी सम्मान समारोह सह चंपारण सौ वर्षों में क्या खोया क्या पाया, विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व मंत्री डा महाचंद्र प्रसाद सिंह थे। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष किशोर पांडेय ने की। संचालन महामंत्री वरीय अधिवक्ता राजकिशोर शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी युगल किशोर सिंह, दौलत सिंह व उत्तराधिकारियों को शाल व टोपी देकर सम्मानित किया। उत्तराधिकारियों की मांग को बिहार सरकार व केंद्र सरकार के पास मूल रूप से वार्तालाप कर इसे पूरी कराने का आश्वासन दिया। कांग्रेस सेवा दल के चेयनमैन रंजन शर्मा जो स्वतंत्रता सेनानी व वरिष्ठ अधिवक्ता स्व.राम बिहारी शर्मा के पुत्र हैं ने इस दौरान चंपारण ने क्या खोया, क्या पाया विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रो. रामनिरंजन पांडेय, शोभाकांत चौधरी, हरिश्चंद्र चौधरी, कर्मात्मा पांडेय, कृष्णमुरारी मिश्र, शशिकला देवी, उषा त्रिवेदी, डा.अनिता, उर्मिला देवी, अजय कुमार श्रीवास्तव, देवव्रत श्रीवास्तव, अशोक वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सरकार से स्वतंत्रता सेनानियों को एक्सप्रेस ट्रेनों में निशुल्क यात्रा सुविधा की मांग की गई। इस दौरान आमंत्रण देने के बाद भी जिले के किसी आला अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर क्षोभ जताया गया। धन्यवाद ज्ञापन पंकज शर्मा ने किया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS