मोतिहारी
घर में घुस महिला के साथ रिश्ते के भैसुर ने किया दुष्कर्म, दी धमकी
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2017 9:02:03 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
शिकारगंज थाने के एक गांव में गुरुवार की रात बच्चों के साथ घर में सोई महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर गमछे से उसका मुंह बांध दिया। पीड़िता का पति परदेस में मजदूरी करने गया था। आरोपित ने महिला को धमकी भी दी थी। मोबाइल पर पति को इसकी सूचना देने पर परदेस से लौटे पति ने रविवार को पत्नी के साथ महिला थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष नीरू कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर ग्रामीण लक्ष्मण राय पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं पीिड़ता को मेडिकल जांच के िलए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपित रिश्ते में पीड़िता का भैसुर लगता है।