मोतिहारी
खैनी पत्ता के साथ दो गिरफ्तार, साइकिल जब्त
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2017 8:24:05 PMरक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
एसएसबी महदेवा द्वारा 140 किलो खैनी पत्ता के साथ दो को गिरफ्तार किया गया। सेनानायक सोनम छेरिंग ने बताया कि महदेवा पोस्ट की पेट्रोलिंग टीम द्वारा भारत से नेपाल ले जाने के क्रम में बोरे में रखे खैनी पत्ता व खैनी पैक के साथ साइकिल से जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिसका नाम मुन्ना कुमार व संतोष कुमार है। दोनों नेपाल के बलरामपुर के बताए जाते हैं। बरामद सामान के साथ दोनों को मोतिहारी कस्टम को सौंपा जा रहा है।