ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
घोटाले में लिप्त पार्टी की बैशाखी पर चल रही नीतीश सरकार: सुरेन्द्र
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2017 6:54:57 PM
घोटाले में लिप्त पार्टी की बैशाखी पर चल रही नीतीश सरकार: सुरेन्द्र

मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। सत्ता का लाभ लेकर गड़बड़ी का खेल अब बेनकाब हो चुका है। प्रदेश में अराजकता का माहौल सच्चाई िदखाने पर मीडिया पर हमले किए जा रहे हैं। घाेटाले में लिप्त पार्टी की बैशाखी से चल रही नीतीश सरकार के कार्यकलाप को जनता देख चुकी है। उक्त बातें रविवार को स्थानीय गांधी संग्रहालय में आयोजित जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र त्यागी ने कही। कहा कि महागठबंधन की सरकार ने जनता को धोख दिया है। बिहार सरकार के नेता जो कल तक एक-दूसरे की गलबहियां कर रहे थे, आज एक दूसरे को गाली दे रहे हैं। घोटालों के सरदार लालू प्रसाद पर सीबीआई, इनकम टैक्स, व इडी का छापा पड़ चुका है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी मामला दर्ज हो चुका है। पूरा लालू परिवार घोटाले में फंसा है। इसके बावजूद अब तक तेजस्वी यादव को बर्खास्त नहीं किया गया। जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। क्योंकि सीएम भ्रष्टाचार व अपराध पर जीरो टालरेंस की बात करते रहे हैं। यह भ्रष्टाचार को लेकर उनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है। वहीं जिलाध्यक्ष मोख्तार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि िबहार की अवसरवादी सरकार की असलियत जनता के सामने आ चुकी है। लालू प्रसाद का जेल जाना भी तय है। बिहार एकबार िफर मध्यावधि चुनाव की ओर जा रहा है। ऐसे में दोनों पार्टियों की असलियत को जन अधिकार पार्टी उजागर करेगी। मौके पर अंकुश कुमार सिंह, मनू सिंह, जितेन्द्र गिरी, नेजामुद्दीन अंसारी, मो.हयूल, अरूण कुमार सिंह, शंभू यादव, पप्पू गुप्ता, संतोष सिंह, पवन यादव, धनंजय झा, मिठू सिंह, अजय यादव, अमित कुमार सिंह, शिवनाथ यादव, सचिन कुमार, कमलेश यादव मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS