मोतिहारी
नेपाल बोर्डर से दो पियक्कड़ गिरफतार, कर रहे थे हंगामा
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 6:15:35 PMघोड़ासहन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
झरौखर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात्रि नेपाल बोर्डर क्षेत्र से दो पियक्कड़ों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए पियक्कड़ों की पहचान थाना क्षेत्र के टोनवा निवासी रामभरोस राय के पुत्र जईलाल प्रसाद यादव तथा श्रीपुर निवासी जोखू राय के पुत्र उमेश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि उमेश घोड़ासहन अम्बे गैस एजेंसी का कर्मचारी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ये लोग पीकर हंगामा मचा रहे थे। इन्हें शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।