बिहार
घोड़ासहन नहर तटबंध हुआ कमजोर, अधिकारियों के निरीक्षण में खुलासा
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2017 6:15:35 PMरक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद वाल्मिकीनगर नहर बैराज से नहर में काफी मात्रा में पानी छोड़ा गया हैl जिसके बाद से नहर के तटबंधों पर दबाव देखा जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को घोड़ासहन नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रामवतार राम, सहायक कार्यपालक अभियंता विरेन्द्र कुमार रवि, अंचलाधिकारी हेमेन्द्र कुमार द्वारा घोड़ासहन नहर कैनाल के दोनों साइड के तटबंधो का निरीक्षण किया गया। तटबंध का निरीक्षण भेलाही से आदापुर के बीच किया गया। कार्यपालक अभियंता रामवतार राम ने बताया कि नेपाल में हुई बारिश से पानी का दबाब वाल्मिकीनगर में बना हुआ है। जिसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर घोड़ासहन कैनाल के बांधों का निरीक्षण किया गया है । निरीक्षण के दौरान कुछ-कुछ जगहों बांध कमजोर पाया गया है। इसकी जांच की जा रही है। बाढ़ से पूर्व सभी तटबंध की मरम्मती का कार्य पूरा कर लेना है, ताकि पानी के बहाव से किसी प्रकार की परेशानी लोगों को नहीं हो।