मोतिहारी
गुरु पूर्णिमा पर व्यास पूजन व हवन यज्ञ
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2017 7:16:50 PM
रक्सौल । अनिल कुमार
स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुरुआत में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसके बाद व्यास पूजन व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इधर, गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अखंड जप एवं संध्या में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य ट्रस्टी ध्रुवनारायण श्रीवास्तव, राजेश हिन्दुजा, राम भरत साहु, जय प्रकाश मिश्र सहित अन्य मौजूद थे। इसी प्रकार व्यास पीठ से गुरु की महता पर गगनदेव प्रसाद सिंह, प्रो0 विजय कुमार पाण्डेय और ध्रुवनारायण मिश्र ने प्रकाश डाला। महिला मंडल की ओर से प्रेमा राय, अनिता श्रीवास्तव, विमला देवी द्वारा इस यज्ञ का संचालन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में प्रो0 रघुनाथ प्रसाद गुप्ता एवं मीरा गुप्ता द्वारा पूजन कार्य संपन्न किया गया। मौके पर भरत गुप्ता, बिनोद कुमार गुप्ता, रामपुकार सिंह, मंजू पाण्डेय, आरती कुमारी सहित गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद थे। पूजन कार्यक्रम के बाद महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।