बिहार
केसरिया में घर लौट रहे मदरसा टीचर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2017 9:10:34 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
केसरिया-खजुरिया पथ में आदित्यराज लाइन होटल के समीप शुक्रवार को केसरिया से घर लौट रहे मदरसा टीचर को चाकू मार बुरी तरह घायल कर दिया गया। उन्हें गंभीर स्थिति में स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल टीचर मो.सलीम बताया जाता है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में केसरिया थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अजीजुल्लाह व मोतिहारी निवासी अनिसुररहमान को आरोपित िकया गया है।