बिहार
विश्व शांति एवं महात्मागांधी पर दो दिनी सेमिनार का आगाज 8 को
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2017 8:31:04 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर चंपारण प्रेस क्लब द्वारा दो दिनी विश्व शांति एवं महात्मा गांधी विषयक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसका आगाज 8 जुलाई को राधाकृष्ण सिकारिया बीएड कॉलेज परिसर में किया जाएगा। इसका शुभारंभ केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह करेंगे। इसकी जानकारी चंपारण प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि सेमिनार के विशिष्ट अतिथि बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी होंगे। इस अवसर पर क्लक की वेबसाइट भी लांच की जाएगी। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।