मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद सह संगठन प्रभारी बिहार प्रदेश राम चंद्र प्रसाद सिन्हा के पश्चिमी चंपारण जाने के क्रम में मंगलवार को उनका स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष भुवन पटेल के नेतृत्व में जिले के मेहसी, चकिया, पिपरा, जीवधारा व छपवा में किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्त्ता काफी उत्साहित दिखे। खराब मौसम के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्त्ता जगह- जगह स्वागत में खड़े थे। श्री सिन्हा के स्वागत में मंजू देवी, पप्पू कुशवाहा, अब्दुल हमीद, महमद एहतेशाम , शर्मानंद साहनी, अमरेंद्र सिंह, संजय पटेल,कवीन्द्र कुशवाहा लखन पटेल, लक्छ्मण पासवान,मासूम खान, बब्बू श्रीवास्तव, सहजाद खान, विनय कुशवाहा, जितेंद्र ,प्रभुनारायण सिंह, ताजुल हक़, ध्रवु कुशवाहा, कृष्णनंदन कुशवाहा, कौसर रजा, मुकेश जायसवाल मौजूद थे। जानकारी पार्टी प्रवक्ता विशाल कुमार शाह ने दी।