ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
देश में कागजों पर ही हो रहा विकास : सतीश कुमार
By Deshwani | Publish Date: 3/7/2017 5:45:29 PM
देश में कागजों पर ही हो रहा विकास : सतीश कुमार

जलाेपा में शामिल हुए विभिन्न दलों के कार्यकर्ता के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष

 पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि देश में सिर्फ कागजों पर ही विकास हो रहा है। केंद्र और राज्‍य की सरकार को देश के बहुसंख्‍यक किसानों, कामगारों, युवाओं के लिए विकास की कोई चिंता नहीं है।  श्री कुमार ने पटना के एग्‍जीवीशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कहा कि बिहार में महागठबंधन की लठबंधन सरकार एवं केंद्र की जुमलेबाज, नौटंकीबाज सरकार ने राज्य एवं राष्ट्र के किसानो कामगारों एवं नौजवानो को बदहाल फटेहाल बना दिया, आत्महत्या एवं बंधुआ मजदूरी को विवश कर दिया।
उन्‍होंने कहा कि दोनों ने न तो नौजवानो को रोजगार दिया, न ही किसानों को लाभकारी मूल्य, न ही कामगारों को समुचित श्रम कानूनों का लाभ दिया। ऐसे में जनतांत्रिक लोकहित पार्टी 70  वर्षों की कांग्रेस, 27 वर्षो की समाजिक न्याय की पुरोधा एवं 10 वर्षो के भाजपा सरकार के विकल्प में किसान, कामगारों एवं नौजवानों की आवाज है। संघर्ष की बुनियाद पर व्यवस्था परिवर्तन के लक्ष्य के साथ सत्ता का लोकतान्त्रिक सिंहासन करेगी। कुमार ने कहा की बिहारी स्वाभिमान, कानून का राज, समावेशी विकास, शराब बंदी, दहेजबंदी,बाल-विवाह बंदी के प्रचारक एवं प्रवचनकर्ता की सच्चाई अब जनता जान चुकी है, बिहार की आवाम समझ चुकी है कि विकास अब सिर्फ कागजो पर ही है।  शराबबंदी के बावजूद अपराध बेतहाशा बढ़ रहे है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि बिहार में 12  वर्षो से कभी भाजपा तो कभी महागठबंधन के साथ गलबहिया कर सत्ता पाने वाले नेता जी को सिर्फ अपनी कुर्सी से मोह है न कि उनका कोई राजनैतिक सिद्धांत है , न उसूल है और न ही उन्हें अपने सामाजिक, राजनैतिक पुरखों की विरासत से आस्था है।
समारोह को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा डॉ स्मिता शर्मा एवं वरीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने भी सम्बोधित किया। इससे पहले जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ता मिलन समारोह के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार के समक्ष बैजू कुमार (पूर्व जदयू नेता), राजीव कुमार (जदयू महासचिव पटना महानगर ), शक्तिनाथ सिंह (जदयू प्रखंड अध्यक्ष नौबतपुर),शंकर झा (जदयू बम्बइया लाल पंचायत अध्यक्ष, समस्तीपुर),मंजू देवी (घाट कुस्मा प्रखंड अध्यक्ष, शेखपुरा)रामरतन प्रसाद (पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जदयू), कृष्णा प्रसाद सिंह, मनोज कुमार(धनरुआ), पप्पू सिंह (जिप सदस्य मसौढ़ी ), श्रवण कुमार (संपतचक), कुम्हरार से महेश कु पंडित, अमोद कु सिंह , अरुण कु सिंह, मंसूर खान उर्फ़ गुड्डू (दानापुर), जैकस कु ठाकुर एवं प्रेमचंद यादव (अरवल), फतुहा से उमेश कुमार, अधिवक्ता राज कुमार सिंह एवं नित्यानंद सरोज (राघोपुर) ने अपने सैकड़ों समर्थकों  के साथ जलोपा  की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिन्हा, मुख्य प्रवक्ता सत्यप्रकाश नारायण, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह, पटना महानगर अध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह उर्फ़ भोला बाबू एवं छात्र नेता राज सिन्हा उपस्थित हुए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS