बिहार
मोतिहारी के कोटवा में जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक भिड़ंत, फायरिंग, रोड़बाजी, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 30/6/2017 8:46:56 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण में कोटवा थाना के सिहोरवा बाजार में एक गैरमजरुवा जमीन के कब्जे को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इस हिंसक झड़प के दौरान दोनों पक्षों से दर्जन राउंड गोलियां चली। रोड़ेबाजी भी हुई। जिसमें दोनों पक्षों से करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गये। स्थिति को काबू में करने के लिए पांच थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची हुई थी। कुछ अतिरिक्त पुलिस बल भी जिला मुख्यालय से मंगवाए गये थें। एक पक्ष से सिहोरवा बाजार के राजेन्द्र साह व दीना साह के साथ उनके पक्षधर थें। जबकि दूसरे पक्ष से संग्रमपुर थाना के मधुबनी निवासी मंटू तिवारी व उनके समर्थक थें। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग व रोड़ेबाजी के आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि उन्होंने भी फायरिंग होने की बात सुनी है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया सभी घायलोंे को पत्थरबाजी में चोटें आयी हैं।
दोनों पक्षों से घायलों के नाम-
दोनों पक्षाें से रामेश्वर साह, हिरालाल साह, दीपक कुमार, पन्नालाल साह,
पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि फायरिंक की चर्चा उन्होंने भी सुनी है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार आज सिहोरवा बाजर एक गैरमजरुआ जमीन पर कब्जा जमाने के लिए दोनों पक्षों से दर्जनों लोगा हरवे हथियार से लैश होकर जुट गये। फिर दोनों पक्ष बहस करते हुए एक दूसरे से भिड़ गयें। तब दोनों पक्षों सै शुरू हो गयी फायरिंग व रोड़ेबाजी। स्थिति को काबू में करने के लिए कोटवा थाना के साथ पिपरा कोठी, पिपरा, भोपतपुर ओपी व संग्रामपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई थी। इनके सहयोग के लिए मोतिहारी से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया था।