मोतिहारी
आजादी के 70 वर्षों बाद भी महज 4 फीसदी दलितों को ही आरक्षण का लाभ
By Deshwani | Publish Date: 22/6/2017 9:20:08 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मानवाधिकार संरक्षण व संवर्धन के तत्वावधान में गुरुवार को अंबेदकर भवन में सामाजिक न्याय व आर्थिक सशक्तीकरण पर सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मानवाधिकार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र राम ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी दलित आबादी के महज चार प्रतिशत लोग ही आरक्षण का लाभ ले पा रहे हैं। इसकी सुधि किसी सरकार ने नहीं ली। ये लोग सामाजिक उत्पीड़न व कुरीति का दंश झेल रहे हैं। इन्हें मुख्य धारा में लाकर आर्थिक रूप से सशक्त करने की जरूरत है। वहीं नगर पार्षद गुलरेज शहजाद ने कहा कि आर्थिक आजादी के लिए अर्थ के साथ शिक्षा का काफी महत्व है। मौके पर लक्ष्मीदास, राम सेवक राम, चतुर्भुज बैठा, सुभाष राम, श्यामसुंदर प्रसाद मौजूद थे।