मोतिहारी
सत्याग्रह पार्क में लगा सामूहिक सहज राजयोग वर्ग
By Deshwani | Publish Date: 20/6/2017 8:45:12 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार की सुबह प्रजापित ब्रह्मा कुमार ईश्वरीय विश्वविद्यालय हेनरी बाजार सेवा केंद्र द्वारा सत्याग्रह पार्क में सामूहिक सहज राजयोग वर्ग चलाया गया। वरिष्ठ राजयोिगनी मीना दीदी ने कॉमेंट्री के माध्य से राजयोग की अनुभूति कराई। योग में मुख्य रूप से वीके विभा, वीके अशोक वर्मा व पंचास की संख्या में ब्रह्मा वत्स शामिल हुए। योग के समापन पर सहज राजयोग पर प्रकाश डालते हुए मीना दीदी ने कहा कि आत्मा का परम आत्मा से मिलन को ही योग कहा जाता है। योग का शािब्दक अर्थ जोड़ना होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विकर्मों के बढ़ने का मुख्य कारण आत्माओं का कमजोर व शक्तिहीन होना है। कोई भी मनुष्य परमात्मा से संबंध जोड़कर सशक्त हो सकता है। सहज राजयोगी स्वस्थ व धन संपन्नता के साथ हमेशा हर्षित रहते हैं।