बिहार
मोतिहारी में पीट-पीटकर भतीजी की हत्या, मां-पिता व भाई घायल
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2017 9:20:10 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। तुरकौलिया। आशा कुमारी।
पूर्वी चम्पारण में तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बेलवा अमवा गांव में शनिवार की शाम दो पट्टीदारों में आपसी विवाद के बाद हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में इस गांव के निवासी देवलाल साह के 14 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी की मौत हो गयी। हिंसक झड़प में रूपा के पिता, मां पूनम देवी व भाई मुन्ना कुमार जख्मी हो गये हैं। इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस हत्या का आरोप रूपा के चाचा बाबू लाल साह व उनके परिवार के रोहित, रंजीत, कामोद, रमावती, नीतू, टून्नी, सूरज व कालू देवी पर लगाया गया है। थानाध्यक्ष एके मिश्रा ने बताया कि मृतक रूपा के पिता देवलाल साह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। दोनों परिवार सब्जी व मछली बेचने का रोजगार करते हैं। दोनों परिवार अगल-बगल में रहते हैं। आज शाम किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में बकझक हुई। इसके बाद मामला गाली-गलौज तक पहुंच गयी। फिर दोनों परिवारों में मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे भी चले। जिसमें रूपा को गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गयी। रूपा के हत्या के आरोपी चाचा व उसका परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।