ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
देश की जनता पीएम मोदी के साथ, जारी रहेंगे जनहितकारी कार्य: शाही
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 8:26:27 PM
देश की जनता पीएम मोदी के साथ, जारी रहेंगे जनहितकारी कार्य: शाही

- यूपी के कृषि मंत्री ने केंद्र की तीन वर्षों की उपलब्धियों को ले तीन दिनी मोदी फेस्ट का किया उद्घाटन
- महादलित बस्ती में सहभोज कार्यक्रम में की शिरकत

मोतिहारी। सचिन कुमार सिंह


केंद्र सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों को लेकर देशभर में आयोजित मोदी फेस्ट प्रदर्शनी की कड़ी में शुक्रवार को नरसिंह बाब मठ िस्थत मैदान में तीन दिनी प्रदर्शनी का उद्घघाटन उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त ने किया। इस अवसर पर श्री शाही ने कहा कि केंद्र सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए 70 से अधिक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है, इसके बावजूद देश के कई राज्यों में विकास की रफ्तार सुस्त है, क्योंकि यहां मोदी विरोध के नाम पर इन योजनाओं को बाधित किया जा रहा है। हाल के दिनों में फसल बीमा को लेकर निर्धारित लक्ष्य से बहुत कम लोगों का बीमा होना भी इसका प्रमाण है। कई क्षेत्रों में राजय सरकार के इस असहयोग का देश के आमलोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी व जीएसटी जैसी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि देश की जनता मोदीजी के साथ है। आगे भी प्रधानमंत्री लोकहित के फैसले लेने में पीछे नहीं हटेंगे। वहीं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मस्त ने कहा कि किसानों की बदहाली के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वालों को आगे बढ़कर किसान हित में काम करना चाहिए। सभी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता व संचालन महामंत्री डा.लालबाबू प्रसाद ने किया। मौके पर विधायक सचिन्द्र सिंह, विधान पार्षद बब्लू गुप्ता, पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान, चंद्र किशोर मिश्रा, अखिलेश कुमार सिंह, अनिल राय, मीडिया प्रभारी राजा ठाकुर, बसंत मिश्रा, जगजीवन पासवान, विवेकानंद पांडेय, अरूण यादव, चुमन यादव मौजूद थे। इस बीच भाजपा नेताओं ने हेनरी बाजार स्थित संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वहीं महादलित बस्ती में सहभोज कार्यक्रम में शिरकत की। मौके पर राजन निराला, ददन राम, राजेश राम, सुरेश राम, सजावल राम आदि मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS