मोतिहारी
लक्ष्याभ्यास की गोली से किसान घायल? मामला संदिग्घ बताया गया
By Deshwani | Publish Date: 15/6/2017 9:12:34 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
मजुराहां स्थित चांदमारी बट पर एनसीसी के कैडर के लक्ष्याभ्यास के क्रम में एक किसान के घायल होने की सूचना है। लेकिन कर्नल ने पत्रकारों से कहा है कि मामला संदिग्ध है। किसान घायल नहीं हुआ है। कथित घायल किसान अपनी सीने के किनारे बांह से सटे छिला हुआ दिखा रहा है। यह भू माफिया की साजिश है। दरअसल फायरिंग रेंज के पीछे की जमीन भू माफिया नहीं बेच पार रहे हैं। इसीलिए लक्ष्याभ्यास के समय किसी न किसी को घायल होने की साजिश करते रहते हैं। जिससे यहां से यह चांदमारी हटा लिया जाए।
उन्होंने बताया कि फायरिंग 7:45 बजे शुरू हुई है। जबकि उक्त किसान बता रहा है कि वह 7 बजकर 45 मिनट में घायल हुआ है।
पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया है कि रघुनाथपुर बौधी माई के पास किसान राजकिशोर मिश्र ट्रक से गिट्टी उतरवा रहे थें। तभी मजुरांहा फायरिंग रेंज से चली गोली उन्हें लग गयी। जिससे वे घायल हो गये।