ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
खरीफ महोत्सव में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2017 6:20:44 PM
खरीफ महोत्सव में किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

रक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


रक्सौल के सेनुवरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कृषि खरीफ महोत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया। आशीष परियोजना डंकन हॉस्पिटल के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व धनगढ़वा के समस्त किसानों के साथ कृषि खरीफ महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन आशीष परियोजना के प्रबंधक समीर कुमार दिग्गल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ के.के झा पिपराकोठी कृषि विज्ञान केन्द्र, डॉ अरविन्द कुमार, डॉ प्रभात कुमार, समीर कुमार दिग्गल व किसान इंदु देवी, विनोद पासवान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में किसानो को बिचड़ा में लगे झुलसा कीटनाशक रहित पौधे तैयार करने की जानकारी प्रायोगिक रूप से दी गई। इसके साथ ही पैदावार कैसे बढे, कृषि से सम्बंधित क्या-क्या कीटनाशक दवाएं है इसके बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम में करीब 250 किसानों ने भाग लिया।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS