मोतिहारी
सात माह पूर्व अपहृत लड़की मुक्त, चार लोगों पर था आरोप
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2017 5:30:54 PM पताही। माधुरी रंजन
थाना क्षेत्र के टिनहीया गांव से सात माह पूर्व अपहृत लड़की को पुलिस ने बखरी उच्च विद्यालय के समीप से मुक्त कराया। उसे 164 के बयान के लिए मोतिहारी न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्त ने अपनी पुत्री का अपहरण शौच के दौरान गांव के अन्य तीन चार अन्य लोगों द्वारा मिलकर कर लेने का आरोप लगाया था। 22 नवंबर 2016 को 4 लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पताही थाना कांड संख्या 157/ 2016 दर्ज कराया था, जिसमें गांव की ही कमली देवी, लाली कुमारी, मनोज साहनी व संजय साहनी को आरोपित किया था। पुलिस ने पिछले दिनों बोकाने गांव से मनोज सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजते हुए लड़की बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही थी। इस बीच पुलिस ने पताही के बखरी बाजार के समीप उच्च विद्यालय के समीप से लड़की को मुक्त करा लिया।