मोतिहारी
बंजरिया में स्पर्शाघात से दो की हालत गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 6:52:34 PM बंजरिया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में स्पर्शाघात से दो लोग बुरी तरह झुलस गए। दोनों की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों आपस में चाचा भतीजा हैं। बता दें कि दोनों टेंट का सामान खोल रहे थे। इसी दौरान गलती से ट्रांसफार्मर में टेंट के लोहा का खंभा सट गया, जिससे दोनों करंट की चपेट में आ गए। दोनों का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है।