बिहार
किशोरी से छेड़खानी में चौकीदार पुत्र गया जेल
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 8:25:40 PM मोतिहारी। रूबी सिंह
चकिया थाना के रिटायर चौकीदार पुत्र को पुलिस ने एक किशोरी से छड़खानी के आरोप में शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपी के पास से 315 बोर का एक मृत कारतूस भी बरामद हुआ है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजय कुमार ने की। आरोपी चकिया थाना क्षेत्र के शिसवा बसंत निवासी अनूठा राय का पुत्र राकेश कुमार है, जो शादीशुदा हैं। बताया जाता हैं कि आरोपी अपने पिता के रिटायर होने के बाद प्रतिदिन थाना आता जाता था व यहाँ का कार्य किया करता था। इसी बदौलत अपनी दबंगता दिखाते हुए इसने किशोरी के साथ छेड़खानी की। चर्चा ये भी है कि आरोपी लंबे समय से पीड़िता का पीछा कर रहा था, लेकिन बदनामी के भय से युवती इस बात को अपने माता पिता से छुपाते रही। पुलिस ने चकिया थाना क्षेत्र के नरकटिया निवासी रामजस सिंह की पत्नी विभा देवी के आवेदन पर ये कार्रवाई की है।