बिहार
मोतिहारी में अंजू व सुगौली में गोदावरी बनीं मुख्य पार्षद
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 7:54:05 PMमोतिहारी नगर परिषद की नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद
- दो नगर परिषद और तीन नगर पंचायतों के मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षदों का हुआ चुनाव
-जीत के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मोतिहारी और रक्सौल नगर परिषद समेत तीन नगर पंचायतों के मुख्य एवं उप मुख्य पार्षद के चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। मोतिहारी नगर परिषद में मुख्य पार्षद के रूप में अंजू देवी ने जीत दर्ज की, जबकि रक्सौल में ऊषा देवी को सफलता मिला। इसी क्रम में मोतिहारी में उप मुख्य पार्षद रविभूषण श्रीवास्तव और रक्सौल में काशीनाथ प्रसाद विजयी रहे। अंजू को 21 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी रीना को 17 मत मिले। उप मुख्य पार्षद के प्रत्याशी रविभूषण को 22 मत और प्रतिद्वंद्वी समीर कुमार साह के 16 मत प्राप्त हुए। मौके पर निर्वाची पदाधिकारी अरशद अली और पर्यवेक्षक श्याम किशोर समेत एनडीसी आशीष कुमार मौजूद थे।
विजयी प्रत्याशी
मोतिहारी नगर परिषद
मुख्य पार्षद : अंजू देवी
उप मुख्य पार्षद : रविभूषण श्रीवास्तव
रक्सौल नगर परिषद
मुख्य पार्षद : ऊषा देवी
उप मुख्य पार्षद : काशी नाथ प्रसाद
अरेराज नगर पंचायत
मुख्य पार्षद : धर्मेंद्र दुबे उर्फ मंटू दुबे
उप मुख्य पार्षद : भिखारी प्रसाद
सुगौली नगर पंचायत
मुख्य पार्षद : गोदावरी देवी
उप मुख्य पार्षद : श्याम शर्मा
चकिया नगर पंचायत
मुख्य पार्षद : हरजीत सिंह
उप मुख्य पार्षद : सुभाष कुमार