ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
हरजीत बने मुख्य पार्षद तो सुभाष उपमुख्य पार्षद
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 7:17:12 PM
हरजीत बने मुख्य पार्षद तो सुभाष उपमुख्य पार्षद

चकिया। रूबी सिंह


 चकिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद का चुनाव गहमा गहमी के बीच शुक्रवार को संपन्न हुआ। एक ही ग्रुप के हरजीत सिंह जहां मुख्य पार्षद बने वहीं सुभाष कुमार उप मुख्य पार्षद बने हैं। दोनों ने दो- दो वोट से अपने प्रतिद्वंदी को पछाड़ा हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह ढाका एसडीओ तथा  प्रेक्षक की देखरेख में संपन्न हुए इस चुनाव में सबसे पहले सभी 12 नवनिर्वाचित पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उसके बाद मुख्य पार्षद पद से निवर्तमान मुख्य पार्षद वीणा देवी व हरजीत सिंह ने नामांकन दाखिल किया, जहां वीणा देवी को पांच व हरजीत सिंह को सात वोट मिले। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिये सुभाष यादव व ललिता देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया। मतगणना के बाद सुभाष कुमार को सात व ललिता देवी को पांच वोट मिले। अंत में नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS