मोतिहारी
चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 7:31:06 PMरक्सौल। अनिल कुमार
रक्सौल अनुमंडल परिसर के सभागार में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे श्री नंदकिशोर तिवारी न्यायिक सदस्य, धीरज कुमार अधिवक्ता सदस्य, अमित कुमार सामाजिक कार्यकर्ता, श्रीप्रकाश अनुमंडल पदाधिकारी, शम्भू पाण्डेय कार्यपालक दंडाधिकारी, रतन लाल अंचलाधिकारी छौडादानो, प्रभात रंजन प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी आदापुर, रविन्द्र कुमार अंचलाधिकारी रामगढ़वा, सत्येन्द्र कुमार पीएलवी रक्सौल,अचिन्त्य कुमार खडास ब्राँच मैनेजर एसबीआई,अमित कुमार प्रखण्ड विकाश, बीएसएनएल पदाधिकारी मौजूद थे। लोक अदालत के माध्यम से रक्सौल के 111, आदापुर के 449, छौडादानो 181, रामगढ़वा 108 दाखिल ख़ारिज, बिजली,बीएसएनएल से सम्बंधित मामलों का निष्पादन किया गया। लोक अदालत में अधिकारों और ग्राम कचहरी के कर्तव्यो के बारे में बताया गया।