बिहार
भूमि विवाद में महिला की हत्या से उबाल, थाने का घेराव, वाहन फूंका
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2017 9:40:23 PMमोतिहारी। रूबी सिंह
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा महानंद गांव में रविवार को भूमि विवाद में एक महिला की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने सोमवार को थाने का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान आरोपी की वैगर आर कार को आग के हवाले कर दिया। बाद में वरीय पुलिस अधिकारियों के समझाने पर आक्रोशित शांत हुए। इस मामले में पुलिस ने आरोपित सुगौली के मुहर्रम, रामगढ़वा के बेला गांव निवासी शेख भिखारी, अंसार देवान व ढोढ़ाई मियां को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुराने भूमि विवाद को लेकर रविवार को शेख मुस्किम की पचास वर्षीया पत्नी हनीफा खातून के साथ मारपीट की गई। बाद में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां से वे उसे घर ले आए, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन अहले सुबह स्थानीय थाना के समीप जमा हो गए और थाने का घेराव शुरू कर दिया। इधर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चार आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है।