ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मोतिहारी
कार्यक्रम में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
By Deshwani | Publish Date: 3/6/2017 7:13:51 PM
कार्यक्रम में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

रक्सौल। अनिल कुमार
रक्सौल प्रखंड परिसर स्थित यात्री भवन परिसर में स्वयं सेवी संस्था चेष्टा द्वारा ग्रामीण महिला अधिकार प्राप्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार व चेष्टा संस्था की सिस्टर ग्रेस ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पदाधिकारी व समूह की महिलाओं के बीच सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। चेष्टा के समन्वयक संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि इस संस्था के अंतर्गत प्रखंड के नगर पंचायत परेउआ, पंटोका, हरनाही, जोकियारी, सिसवा व भेलाही में 800 सौ महिलाओं का समूह बनाया गया है। महिलाओं को सरकारी योजना की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  जहां पर स्वयं सरकारी अधिकारियों द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार और कानून की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में महिलाओ ने अपनी-अपनी शिकायत आवेदन के माध्यम से बीडीओ अमीत कुमार से की। बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि आप लोगों द्वारा दिये गये आवदेन की जांच की जायेगी और हर संभव सहायता दी जाएगी। मौके पर बीआरपी ब्रजेश कुमार, मनरेगा जेई नंदकिशोर राय, चेष्टा के वकील अंसारी, रामपति देवी, बच्ची देवी, श्रीपती देवी मौजूद थीं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS