बिहार
पुलिस वैन चालक संवेदनहीन, मोतिहारी में बाइक सवार को ठोकर मारी व चलते बने
By Deshwani | Publish Date: 3/6/2017 5:54:17 PMमोतिहारी।
पूर्वी चम्पारण में पुलिस विभाग के ड्राइवर पर संवेदनहीनता के आरोप लग रहे हैं। शहर के कचहरी चौक गांधी मैदान के समीप कैदी वैन की ठोकर से बाइक सवार अभिषेक कुमार 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिर में चोट आयी हैं। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल के पिता रमेश सिंह का कहना है कि कैदी वैन से ठोकर लगने के बाद वैन के ड्राइवर ने उनके घायल बेटे को अस्पताल पहुंचाने की भी जिम्मवारी नहीं उठाई।
अभिषेक नगर थाना क्षेत्र में राजाबाजार वार्ड 34 के निवासी रमेश कुमार सिंह का पुत्र है। रमेश कुमार सिंह पॉलीटेक्निक काॅलेजकर्मी हैं। उसकी मां ने बताया कि वह मिनरल वाटर लेने के लिए घर से निकला था। वह पॉलिटेक्निक काॅलेज की तरफ भी गया था। उधर से लौट रहा था। तभी कैदी वैन से गांधी उद्यान के समीप ठोकर लग गयी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे सिर में चोट आयी हैं। फिलवक्त वह बेहोश बतलाया जा रहा है।