बिहार
पुलिस जीप पलटने का मामला संदिग्ध ? मीडिया को बताया चोटिल, हो गयी थी ग्रामीण की मौत
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 10:00:27 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। बंजरिया थाने की गश्ती जीप पलटने का मामला संदिग्ध हो गया है। मालूम हो कि गुरुवार को बंजरिया थाने की गश्ती जीप पलट गयी थी। जिसकी मीडिया को गलत खबर दी गयी। पुलिस व अस्पताल सूत्रों ने भी बताया था कि दुर्घटना में लोगों को मामूली चोटें आयी हैं। जबकि इस दुर्घटना में सिंघया निवासी राजेन्द्र महतो गंभीर घायल हो गये थें। उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में इलाज को भेजा गया था। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। इस दुर्घटना में दारोगा ओपी सिंह व दो सिपाही घायल हो गये थें। बताया जा रहा है कि दारोगा ओपी सिंह के पैर में गंभीर चोट आई हैं।
अस्पताल में इंंमरजेंसी वार्ड के कर्मियों ने भी बताया था कि मालूली चोट आयी थी सबों को छुट्टी दे दी गयी।
इस समाचार को पढ़ने के बाद फेसबुक पर किसी पाठक ने देर रात कमेंट किया था। कहा था कि खबर अधूरी है। ग्रामीण की मौत हो चुकी है।