ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
बंजरिया थाने की जीप पलटी, दारोगा सहित तीन घायल
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 10:47:58 PM
बंजरिया थाने की जीप पलटी, दारोगा सहित तीन घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर।

मोतिहारी। बंजरिया थाना की गश्ती जीप गुरुवार की शाम पटल गयी। इस दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी व एक ग्रमीण घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।  घायल होने वाले लोगों में थाना के दारोगा ओपी राम,सिपाही रामअनुज प्रसाद व एक ग्रामीण राजेन्द्र महतो घायल हो गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार बंजरिया थाना की जीप आज शाम गश्ती को निकली थी। सिंघिया गुटटी ओवर ब्रिज को जोड़ने वाली निमार्णाधीन सड़क के गड्ढे में संतुलन बिड़ने से पलट गयी। बताया जा रहा है कि पुलिस जीप को क्षति नहीं पहुंची है। उसे थोड़ी देर बाद ही खड़ी करके थाने में पहुंचा दिया गया। इधर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि घायलों में किसी को गंभीर चोटें नहीं आयीं हैं। सभी का प्रथमिक उपचार करने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
 
अधिकांश थानों की जीप है जर्जर
 जिले के अधिकांश थानों की गश्ती जीप की हालत जर्जर है। इतना ही नहीं जिले के मुख्यालय अंतर्गत थानों की गश्ती जीपों की हालत भी वैसी है। अक्सर इन जीपों को ठेल कर स्टार्ट करते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोग तो इस दृश्य को देखकर मजाक भी उड़ाने लगे हैं। एक कहावत भी मशहूर हो गयी है। कहावत क्या। पहेली। या चलताऊ भाषा में बुझौवल। लोग भोजपुरी भाषा में पूछते हैं। बताअव- रातभर बनेला आ दिनभर चलेला। इ का हअ‍‍? लोग समझ जाते हैं। बताते हैं- समझ गइनी। पुलिस के गश्ती जीप।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS