मोतिहारी
रक्सौल में 2.7 किग्रा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2017 5:34:50 PMगिरफ्तार तस्कर के साथ एसएसबी जवान
रक्सौल। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
एसएसबी सी कंपनी भेलाही ने 2 किलो 700 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। एसएसबी कमान्डेंट सोनम छेरिंग ने बताया कि मंगलवार को 8-40 बजे नाका पार्टी द्वारा 2 किलो 700 ग्राम चरस के साथ युवक अनिल पासवान,पखनहिया थाना, रामगढ़वा को भेलाही बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक के पास से एक हजार रुपये नेपाली बरामद किए गए। बरामद चरस की कीमत अन्तराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रुपये है।