बिहार
सुंदरपुर कुष्ठ आश्रम की व्यवस्था होगी और दुरुस्त, करूंगा हर संभव प्रयास: नित्यानंद
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2017 7:18:53 PMसुंदरपुर कुष्ठाश्रम की व्यवस्था देखते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बाबा क्रेस्टो दास को दी श्रद्धांजलि, किया पौधरोपण, व्यवस्था को सराहा
रक्सौल। अनिल कुमार
गाँधी कहीं जिन्दा है तो रक्सौल के सुन्दरपुर कुष्ठ आश्रम में जिन्दा हैं। मैं आज कुष्ठ आश्रम देखकर द्रवित हो गया। मैं इसके उत्थान के लिए सरकार और सामाजिक स्तर पर प्रयास करूंगा। सुन्दरपुर में बेहतर इलाज-शिक्षा एवं खादी ग्रामोद्योग का विकास कैसे हो भारत सरकार के मंत्री से बात करूँगा। उक्त बातें सुन्दरपुर कुष्ठ आश्रम देखने गए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद नित्यानन्द राय ने कही। यहां श्री राय ने पौधरोपण किया। वहीं कुष्ठ रोगियों से मिले व खादी वस्त्र बनाते, चरखा कातती महिलाओं के काम को देखा। बाबा क्रेस्टो दास के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर सांसद संजय जयसवाल,पर्यावरणविद डॉ अनिल कुमार सिन्हा, ई जीतेन्द्र कुमार, गुड्डू सिंह, प्रोo मनीष दूबे एवं भारी संख्या में युवा सहयोग दल के सदस्य उपस्थित थे। सुन्दरपुर लिटिल फ्लावर के मैनजिंग डाईरेक्टर कृष्णा प्रसाद यादव,लाल बाबु यादव आदि ने सांसद राय का भव्य स्वागत किया एवं कुष्ठ रोगियों की समस्यायों से अवगत कराया। इस दौरान श्री राय,विधायक डॉ अजय कुमार सिंह, राजकिशोर राय व अन्य लोगों की मौजूदगी में रक्सौल के काली नगरी वार्ड न०-10 में सांसद विकास निधि से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया। साथ ही गम्हरिया में बूथ कमिटी की बैठक हुई।