बिहार
पूर्व मुखिया से 25 हजार घूस लेते रामगढ़वा पीओ निगरानी के हत्थे चढ़े
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2017 6:16:54 PMनिगरानी के हत्थे चढ़े मनरेगा पीओ
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पूर्वी चंपारण जिले के रामगढवा प्रखंड के मनरेगा पीओ अरविंद सिंह को पच्चीस हजार रुपये घूस लेते निगरानी पटना की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पीओ को लेकर निगरानी की टीम पटना चली गई। पीओ अरविंद की गिरफ्तारी रामनाथ पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान से की गई। बताया जाता है कि पीओ ने मनरेगा के काम के लिए सकरार पंचायत के मुखिया से 25 हजार रुपये बतौर रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद मुखिया के पति व पूर्व मुखिया राजीव श्रीवास्तव ने इसकी शिकायत निगरानी से कर दी। मामले के सत्यापन के बाद यह जाल बिछाया गया। जिसके बाद पूर्व मुखिया ने फोन पर पच्चीस हजार के इंतजाम की बात स्वीकारी तथा जगह व समय तय की। इसके बाद निगरीनी की टीम तय स्थल पर अपना जाल फैला दिया। साथ ही तयशुदा रकम पर निशान लगा कर पूर्व मुखिया को दे दिया। जैसे ही पीओ ने राशि अपने हाथ में ली, निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया। टीम का नेतृत्व निगरानी के डीएसपी विनोद कुमार कर रहे थे। उनके साथ इस छापेमारी में आठ सदस्यीय टीम शामिल था।