मोतिहारी
मोतिहारी में गोलीमार युवक को घायल किया
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2017 11:20:38 PMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
पूर्वी चम्पारण के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में बरवा खुर्द गांव के संजीत कुमार को गोलीमार घायल कर दिया गया है। गोली संजीत कुमार की बांह में लगी है। हमले का आरोप अजय कुमार उर्फ बघवा पर लगाया गया है। घटना के बारे में बताया गया है कि संजीत कुमार आज सुबह दूध खरीदने गये थें। तभी गोलीमार कर इन्हें घायल कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ं