मधेपुरा
होम डीलेवरी करने वाले को शराब के साथ किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2017 10:43:15 AMमधेपुरा , (हि.स.)| जिले के गम्हरिया पुलिस को एक अहम कामयाबी हाथ लगी है !गुप्त सूचना के आधार पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के भागवत चौक से धोबी टोला जाने वाली पी सी सी ढलेया रोड पर शराब होम डीलेवरी करने जा रहे मों रूस्ताक ,पिता मों मुलाजिम को शराब के साथ गिरफ्तार किया है |
थानाध्यक्ष गम्हरिया राजेश कुमार टू ने बताया कि रात्री के करीब 10 बजे हम अपने दल बल के साथ रात्री गस्ती को निकले थे कि अचानक ही सूचना मिली कि एक लड़का सायकिल से शराब बेच रहा है | सूचना पाते ही लड़का का पीछा किया ,पुलिस गाड़ी को देखते ही लड़का भागने लगा | लड़का को भागते देख खदेड़कर मों रूस्ताक को पकड़ा गया | पकड़े जाने पर तलाशी करने के बाद साईकिल में रखे झोला से 180 एम एल का 08 बोतल आरएस यानी विदेशी शराब बरामद हुआ |
पकड़े जाने के बाद मों रूस्ताक ने कई लोगों का नाम बताया है जो शराब का गौरख धंधा किया करता है और पिता भी है | नाम पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने नाम बताने से इनकार करते हुए कहा कि बहुत जल्द ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायगा |