लोहरदगा
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 6/1/2018 7:35:02 PMलोहरदगा (हि.स.)। लोहरदगा के शंख नदी के निकट स्कूटी और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक चंदवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है तथा दो अन्य घायल लोहरदगा के मन्हो के रहने वाले हैं। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।