लोहरदगा, (हि.स)। एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा ने गुरुवार को बुचड़खानों के खिलाफ अभियान चलाया। सुबह से सदर थाना क्षेत्र में चलाये जा रहे इस अभियान में उन्होंने 32 अवैध बुचड़खानो को सील किया और उनके मालिकों से मिलकर बातचीत की। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने राजधानी सहित सभी जिलों में चल रहे बुचड़खानों को तीन दिन में बंद करने का निर्देश दिया है। इनमें अब सिर्फ एक दिन ही शेष बचे हैं। सरकार के इस आदेश को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और झारखंड के कई बुचड़खानों को बंद कराया जा चुका है।