झारखंड
जाम हटाने के विवाद में ट्रैफिक सिपाही को पीटा
By Deshwani | Publish Date: 4/3/2017 7:28:15 PMलोहरदगा। शहर के बरवाटोली चौक में ट्रैफिक सिपाही के रूप में तैनात शंभू कुमार पांडेय की पिटाई मेरले गांव निवासी राजकुमार लोहरा ने कर दी। पिटाई के बाद इसकी सूचना थाना को मिली तो पुलिस वहां पर पहुंची और राजकुमार को गिरफ्तार करने के बाद सिपाही को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को बरवाटोली चौक में ट्रैफिक जाम थी। जाम को हटाने में ट्रैफिक सिपाही लगा था। इसी बीच राजकुमार किसी बात को लेकर उलझ गया और दोनों में मारामारी होने लगी। सिपाही पर राजकुमार भारी पड़ा और उसकी पिटाई कुछ ज्यादा ही कर दी। पुलिस से इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।