ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
धूमधाम से मनाया गया ईद का त्योहार
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 8:09:57 PM
धूमधाम से मनाया गया ईद का त्योहार

लोहरदगा, (हि.स.)। जिले में ईद का त्योहार उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। ईद की पहली नमाज ईदगाह में सुबह 9 बजे जामा मस्जिद के इमाम के द्वारा अदा करायी गयी। नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही लोग ईदगाह के पास इकट‍्ठा होने लगे थे। ईदगाह मैदान में ईद की नमाज पढ़ने वाले नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी थी। ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद अंजुमन इस्लामिया द्वारा निर्धारित समय के अनुसार विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गयी। नमाज के बाद लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जगह-जगह ईद मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। ईद की नमाज के समय आसमान साफ रहा। मौसम ने भी ईद का त्योहार मनाने में साथ दिया। खुशनुमा मौसम के कारण ईद की नमाज पढ़ने में नमाजियो को सहुलियत हुई। 

अंजुमन इस्लामिया द्वारा ईद के मौके पर ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। ईदगाह पहुंचे अंजुमन के ओहदेदारों द्वारा नमाजियों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गयी। लोगों ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। विधायक सुखदेव भगत शहरी क्षेत्र में घूम-घूमकर लेागों से मिले एवं ईद की मुबारक बाद दिये। विधायक श्री भगत किस्को भी गये जहां लोगों के साथ ईद की खुशियां बांटी। विधायक सुखदेव भगत अन्य प्रखंडों में भी पहुंचकर लोगों से मिले एवं ईद का मुबारकबाद लोगों को दिया। 

ईद के त्योहार में विशेष उत्साह बच्चों में देखा गया। बच्चे खास उत्साहित नजर आ रहे थे। सुबह से ही बच्चे नहा-धोकर ईदगाह के पास पहुंचे और नमाज अदा करने के बाद एक दुसरे से गले लगकर ईद की मुबारक बाद दिये। ईदगाह मैदान में मेला सा दृश्य था जहां महिलाएं एवं बच्चों ने पहुंचकर खरीदारी की। त्येाहार को लेकर बच्चे उत्साहित थे। एक दूसरे के घरों में पहुंचकर बच्चे ईद का पकवान खाये एवं ईद की मुबारकबाद दिये। ईद के त्योहार को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये थे। विशेष रूप से ईदगाह मैदान के समीप पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। इसके अलावा हर मस्जिदों के पास पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS