झारखंड
नाबालिग से बलात्कार, तीन गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2017 4:10:59 PMसिमडेगा, (हि.स.)। सामूहिक बलात्कार के आरोप में बांसजोर पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना बांसजोर थाना के सिहरजोर गांव की है। गौरतलब है कि गांव की ही एक लड़की घर से कुछ दूरी पर काम कर रही थी। इसी बीच गांव के ही तीन युवक संजय टोपनो, मुकेश बिलुंग व जेवियर लुगून जबरन लड़की को अपने साथ पास के जंगल में ले गए।
तीनों युवकों ने नाबालिग लड़की से बारी-बारी बलात्कार किया। लड़की ने घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी। मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में मामले को दबाने का प्रयास किया गया। पंचायत में ठोस निर्णय नहीं होता देख लड़की के परिजनों ने बांसजोर थाना में संजय टोपनो, मुकेश बिलुंग और जेबीयर लुगून के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।