झारखंड
पंचायत सेवक घूस लेते गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2017 3:49:44 PMलातेहार, (हि.स.)। मनिका प्रखंड के पंचायत सेवक सह जीपीएस प्रभारी सलीमऊदिन खां को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पंचायत सेवक ने मनरेगा शेड निर्माण के लिए नदबेलावा गांव निवासी अमरेश यादव से पांच हजार रुपये घूस की मांग की थी। इसकी शिकायत यादव ने एसीबी से की थी। सोमवार सुबह जैसे की यादव घूस के पैसे देने पंचायत सेवक के पास पहुंचे। एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।