झारखंड
अज्ञात अपराधियों ने की छात्र की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2017 4:19:00 PMलातेहार, (हि.स)। सदर थाना के भूसुर पंचायत स्थित इचाक गांव निवासी छोटू सिंह (12) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव से एक किमी दूर एक खेत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया। बतादें कि छोटू इचाक स्कूल के कक्षा छह का छात्र था। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में मृतक के पिता कृष्णा सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह खेत में सरसो काटने गया था लेकिन वापस नहीं आया। रात में काफी खोजने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। सुबह उसका शव एक सुनसान खेत में पड़ा मिला। इंस्पेक्टर रमेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमॉर्टम के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।