लातेहार
उग्रवादियों ने की युवक की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 3:39:55 PMलातेहार, (हि.स.)। जिले के मनिका थाना क्षेत्र के सधवाडीह गांव में बुधवार को दिनदहाड़े संजय सिंह (25) की हत्या जेजेएमपी के उग्रवादियों ने गोली मारकर और कुदाल से काटकर कर दी। संजय पांकी थाना क्षेत्र के होइयो गांव का रहने वाला था। वह सधवाडीह अपने फुआ के घर आया हुआ था। बुधवार को 10 बजे तीन मोटरसाइकिल पर सवार 6 उग्रवादी सधवाडीह गांव पहुंचे और संजय को घर में ही पकड़कर एक कमरे में ले गए और एके 47 राइफल से लगभग पांच गोली मारी। उसके बाद कुदाल से उसके सिर पर प्रहार कर बुरी तरह से काट दिया। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इधर मामले की जानकारी होते ही डीएसपी अमरनाथ के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस उग्रवादियों की धर पकड़ के लिए छापामारी कर रही है। इधर बताया गया कि मृतक युवक पूर्व में जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के ही दस्ते का सदस्य था।