बिहार
सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, 12 घायल
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2017 12:14:48 PMलखीसराय/जमुई। बिहार में लखीसराय जिला के नगर थाना क्षेत्र के महिसोना गांव के समीप मंगलवार को एक स्क\र्पियों और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना ट्रक की तेज गति के कारण हुई। कुछ लोग देवघर से मुंडन कराकर अपने घर मुजफ्फरपुर के गोपालपुर, मुसहरी ब्लॉक थाना क्षेत्र के तरौरा गांव को स्कॉर्पियो से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है। हादसे में मरने वालों की पहचान अनोज दास, विनय दास, जयलस देवी, नीशा कुमारी तथा कौशल्या देवी के रूप में कई गयी।