झारखंड
ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 4:24:32 PMकोडरमा। शनिवार को जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के पटना-रांची रोड पर स्थित ओवरब्रिज पर एक अज्ञात ट्रक ने टाटा मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। घटना में एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक मोनू नवादा, बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।