झारखंड
बाराती वाहन और हाईवा में टक्कर, एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2017 3:41:35 PMकोडरमा, (हि.स.)। नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह रोड स्थित पंचगावां मोड़ के पास शनिवार सुबह बाराती वाहन और हाईवा में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।