झारखंड
शिक्षा मंत्री ने हटाई लालबत्ती
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2017 3:27:28 PMकोडरमा। देश में लालबत्ती कल्चर को खत्म करने के निर्णय का प्रदेश की शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने स्वागत किया है। नरेंद्र मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने गुरुवार को सरकारी गाड़ी से लाल बत्ती हटा दी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार आम आदमी की सरकार है। वीआईपी कल्चर को खत्म करने का यह ऐतिहासिक फैसला है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए वाहन से लाल बत्ती को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से जनप्रतिनिधि और अधिकारियों तथा जनता के बीच की दूरी कम होगी, ऐसा विश्वास है।