झारखंड
राष्ट्रीय लोक अदालत आठ अप्रैल को
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2017 11:39:36 AMप्रतीकात्मक फोटोः राष्ट्रीय लोक अदालत
कोडरमा, (हि.स.)। कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के रंजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आठ अप्रैल को किया जायेगा। आदालत की तैयारियों को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा अजय कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल की जायेगी। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की।