झारखंड
ढिबरा के सवाल पर माले ने किया प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2017 4:42:02 PMप्रतीकात्मक फोटोः अबरख स्क्रैप यानी ढिबरा
कोडरमा, (हि.स.)। जिले में अबरख स्क्रैप यानी ढिबरा पर रोक लगाने के खिलाफ भाकपा माले ने मंगलवार को कोडरमा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में माले विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक बिनोद सिंह के अलावा ईश्वरी राणा, रामधन यादव, धीरज यादव, नागेश्वर दास सहित काफी संख्या में महिलायें और पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने रघुवर दास सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह सिर्फ गोली बंदूक की सरकार है। गरीब मजदूर जंगल में ढिबरा चुनकर रोजी-रोटी की व्यवस्था करते हैं, लेकिन कोडरमा डीसी, एसपी और डीएफओ गरीबों को प्रताड़ित कर रहे हैं और पकड़कर जेल भेजने का काम कर रहे हैं। प्रदर्शन और घेराव के दौरान समाहरणालय का गेट बंद कर दिया गया।