झारखंड
हड़ताल पर गए केटीपीपी के मजदूर
By Deshwani | Publish Date: 6/3/2017 4:39:09 PMकोडरमा, (हि.स.)। केटीपीपी बांझेडीह पावर प्लांट के गेट नंबर एक पर शिवम कांट्रेक्टर के खिलाफ वहां कार्यरत मजदूर सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चले गए। मजदूर कामदेव शर्मा, रंजीत कुमार साव, रंजीत भारती, उदय भारती ने कहा कि चार माह से शिवम कांट्रेक्टर ने उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। मजदूरी मांगे जाने पर उनका गेट पास छीन लिया गया। इसकी लिखित सूचना परियोजना प्रमुख एम सी मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार बरदियार, थानाप्रभारी हरिनंदन सिंह देने के बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा है। इनकी मांगों में छह महीने के लिए गेट पास निर्गत करने, मजदूरों के साथ भेदभाव करना बंद करने, भारत सरकार द्वारा जारी न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने जैसी मांगें शामिल हैं।