कोडरमा
महाशिवरात्रि पर कोडरमा में दो दिवसीय मेला शुरू, उमड़ा आस्था का सैलाब
By Deshwani | Publish Date: 24/2/2017 4:55:32 PMकोडरमा, (हि. स.)। महाशिवरात्रि के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी पहाड़ी पर आज भक्त जनों का जनसैलाब उमड़ा। लोग 707 सीढ़ी ऊपर पहाड़ी पर चढ़कर कतारबद्ध होकर पूजन कर रहे हैं। अनुमान के मुताबिक 50 हजार से ज्यादा लोग आज पहुंचे और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। प्रदेश की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने यहां आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेला का उदघाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस धार्मिक स्थली का विकास किया जायेगा और सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। मौके पर महामंडलेश्वर बाबा सुखदेव दास, डीसी संजीव कुमार बेसरा, एसपी सुरेंद्र कुमार झा, एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, संजीव समीर, बैजनाथ यादव, महेंद्र वर्मा, शिवेंद्र सिन्हा, राजकुमार यादव, अजय पाण्डेय, संतोष साव, छट्ठू पंडित, राजेश सिंह के अलावा कई श्रद्धालुओं और आम लोग उपस्थित थे। इसके अलावा जिले के सतगांवा प्रखंड स्थित घोड़सिमर में भी आज से लगने वाले तीन दिवसीय मेला की शुरुआत हुई। वहां भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की।